कृमि मुक्त अभियान का 8वां चरण, 24 करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य

कृमि मुक्त अभियान का 8वां चरण, 24 करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम के आठवें चरण में पूरे देश के 24 करोड़ से अधिक बच्चों और किशोरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनडीडी कार्यक्रम की सफलता हर चरण के साथ बढ़ी है। भारत में 22.69 करोड़ बच्चों और किशोरों को कृमि को मारने की दवा दी गई है ताकि यह एक लंबे समय तक जन स्वास्थ्य समस्या नहीं रहे। इस दवा को सॉयल ट्रांसमिटेड हेल्मिंथ (एसटीएच) के रूप में भी जाना जाता है।

कृमि मुक्त दिवस (एनडीडी) वर्ष में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त को सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में आयोजित किया जाता है। इस साल यह कार्यक्रम आठ फरवरी को शुरू हुआ और यह 14 फरवरी को समाप्त होगा।

बयान में बताया गया है कि कृमि मुक्त अभियान 2015 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के 8वें चरण में 30 राज्यों और संघशासित प्रदेशों में एक से 19 आयु वर्ग के 24.44 करोड़ बच्चों और किशोरों को लक्षित किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में 14 वर्ष से कम आयु वाले 64 फीसदी आबादी को एसटीएच संक्रमण का खतरा है। यह अभियान महिला और बाल विकास तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से चलाया गया है।

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।